Home चंद्रपूर रमेशकुमार एस. बोरकुटे को “भारत श्री रत्न सन्मान 2025″ पुरस्कार से किया...
HELLO CHANDA NEWS
दिल्ली(वि. वृ. से.): 31 अक्टूबर 2025 को भारत देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र में “भारत श्री रत्न सन्मान 2025” का भव्य आयोजन किया गया था।
इस गरिमामय अवसर पर आई. एस.आर.एच.ई. फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा (उत्तर प्रदेश) द्वारा “एकता और उत्कृष्टता” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था । 
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संसद सदस्य प्रवीण खंडेलवाल ने की, जबकि एमसीडी स्थायी समिति, दिल्ली की अध्यक्ष सुश्री सत्या शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस समारोह में चंद्रपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं यहोवा यिरे अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. तथा यहोवा यिरे फाउंडेशन के सी.ई.ओ. डॉ. रमेशकुमार एस. बोरकुटे को उनके उत्कृष्ट कार्य, सामाजिक समर्पण और उद्यमिता विकास में योगदान के लिए “अग्रणी सी.ई.ओ. उत्कृष्टता पुरस्कार – भारत श्री रत्न सन्मान 2025 से सम्मानित किया गया उनके शुभचिंतको ने उनका अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाईयां भी दी।
इस सम्मान समारोह में सुश्री सत्या शर्मा ने स्वयं डॉ. रमेशकुमार को सम्मान चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. रमेशकुमार का प्रेरणादायक संदेश:
यह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. रमेशकुमार ने युवाओं और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य है — ‘सिखिए, कमाइए और प्रगति कीजिए।’बेरोजगारी के कलंक को मिटाना और प्रत्येक युवक-युवती को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा जीवन मिशन है।” ऐसा कहते हुए आगे उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी विकसित देश की रीढ़ उसकी युवा शक्ति होती है। यदि युवाओं को सही दिशा, प्रशिक्षण और अवसर मिले तो भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बन सकता है।
रोजगार के अवसर अपने आप नहीं आते उन्हें अर्जित करना पड़ता है। शिक्षा, कौशल और मेहनत से हर व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। सुनहरे दिन अवश्य आएंगे, यदि हम सही रास्ते पर दृढ़ता से चलते रहें,”ऐसी अपील डॉ. रमेशकुमार बोरकुटे ने अपने संदेश में युवाओं से की। युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें और उद्यमिता के माध्यम से नए रोजगार सृजन करें ऐसा कहते हुए अपने शब्दों को विराम दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में डॉ. रमेशकुमार के कार्य और उनके “यहोवा यिरे फाउंडेशन” के सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका सम्मान व्यक्त किया, जो कि विशेष उल्लेखनीय रहा ऐसी जानकारी मिली है। 







*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*