Home
Home चंद्रपूर चंद्रपुर जिले में प्रतिबंधित गुटखा/पान मसाला के अवैध धंधे पर तत्काल नियंत्रण...

चंद्रपुर जिले में प्रतिबंधित गुटखा/पान मसाला के अवैध धंधे पर तत्काल नियंत्रण के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठन की मांग..

0
234

HELLO CHANDA NEWS

             चंद्रपुर,(का. प्र.) : जिले में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू (गुटखा/पान मसाला) का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है, जिससे ओरल कैंसर की महामारी तेजी से बढ़ रही है। यह धंधा FSSAI कानून 2006, COTPA 2003 और महाराष्ट्र गुटखा प्रतिबंध 2012 का सीधा उल्लंघन करता है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 2 वर्षों में ओरल कैंसर मरीजों में 25% की वृद्धि हुई है, जिसमें 60% मरीज 40 वर्ष से कम आयु के हैं। किशोर और युवा गुटखे की लत में सबसे अधिक फंसे हुए हैं तथा स्कूल-कॉलेज परिसर, बस स्टैंड पर 20 रुपये में गुटखा आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 15-19 आयु वर्ग के बच्चे ओरल कैंसर के रास्ते पर हैं।

    यह अवैध धंधा अपराधी तत्वों द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें तस्करी, कर चोरी और माफिया नेटवर्क शामिल है। पुलिस एवं औषध प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यह कारोबार गली-चौराहों पर खुलेआम चल रहा है। नाममात्र कार्रवाई केवल छोटे-मोटे विक्रेताओं पर होती है, जबकि मुख्य सप्लायर और माफिया बेखौफ घूमते हैं, जिससे प्रशासन पर संदेह पैदा हो रहा है।

       सामाजिक समता संघर्ष समिति के शिष्ट मंडल के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन (IPS) को निवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच समिति तत्काल गठित करने की मांग की है। समिति के उद्देश्य: अवैध कारोबार के मूल कारण, सप्लाई चेन और संरक्षण देने वाले तत्वों की जांच करना।

               मुख्य सप्लायर, डिस्ट्रीब्यूटर, गोदाम मालिक तथा तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड की पहचान करना।
समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करना।
कार्रवाई केवल पान ठेले या छोटे विक्रेताओं तक सीमित न रहे। यदि यह धंधा नहीं रोका गया तो हजारों परिवार बर्बाद हो जाएंगे और चंद्रपुर को “कैंसर मुक्त जिला” बनाने का अवसर हाथ से चला जाएगा।

     निवेदन देते समय सामाजिक समता संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख अधिवक्ता प्रीतीशा शाह धीरज तामगड़े रुस्तम खान कादर शेख़ शशिकांत मेश्राम व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मोहम्मद इरफान शेख.

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here