Home
Home चंद्रपूर आपको कोई संत नजर नही आ रहा तो आप स्वयं सन्त बन...

आपको कोई संत नजर नही आ रहा तो आप स्वयं सन्त बन जाईये..! श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुरली मनोहर व्यास का प्रतिपादन.

0
104

HELLO CHANDA NEWS

         चंद्रपूर,(वि. प्र.) :अगर आपको लगता है दुनिया में आपको कोई संत नजर नही आ रहा है, तो आप संत खोजने कहां जाओंगे? तो आप स्वयं ही संत बन जाईये , आपको संत मिल जावेंगे। बिना सत्संग के सुख नही मिलता। स्वयं संत बने बिना सच्चा संत नही मिलता। ऐसा उपदेश भगवान कपिलजी ने अपनी माता को दिया। सत्संग से मन सुधरता है।जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि।

   श्री गोवर्धननाथजी हवेली चंद्रपुर के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्यमें श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री गोवर्धननाथ प्रभु के सुखार्थ किया गया है।

      दैनिक मनोरथी श्री गोपाल विराणी तथा मुख्यमनोरथी सौ निता रमेश शाह परिवार ने भागवतजी का पूजन किया।
भागवत कथा प्रवक्ता मुरली मनोहर व्यास ने कपिल भगवान द्वारा प्रतिपादित सांख्य शास्त्र की विस्तृत चर्चा करते हुये उपरोक्त विधान किया।

व्यासजी ने कहा अक्सर कुछ लोग कहते है, हमें कोई संत नजर नही आ रहा है।

     दुनिया में सब गलत लोग दिख रहे है। हमें समाज में वीर शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, भगतसिंह, झांसी की रानी, संत तुलसीदासजी, संत सुरदासजी और संत मिराबाई चाहिए, लेकिन अपने घर नही दुसरों के घर। संत नजर नही आ रहा तो स्वयं संतत्व धारण करना सब से अच्छा उपाय है।

कोई ईमानदार नजर नही आ रहा कोई बात नही खुद ईमानदार बन जाईये। खुद सुधरेंगे तो जग सुधर जावेंगा।

  व्यास ने कहा, भगवान कपिलदेवजी ने अपनी माता देवहूतीजी को उपदेश दिया कि, अनेक जन्मों से जीव भटकता आया है , अपने मन को संसार के विषयों से हटाकर प्रभू में स्थिर करो। माता देवहूतीजी ने जहाँ तपस्या की वह स्थान सिद्धपुर कहलाता है।

इसे मातृगया भी कहते हैं।

 श्री गोवर्धननाथजी हवेली ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारि तथा मनोरथीगणों ने सुंदर आयोजन किया। संध्या 7-30 बजे कथा विश्राम होकर आरती होती है।

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here