चंद्रपूर
हॅलो चांदा न्युज
चंद्रपुर(वि.प्र.):चंद्रपुर शहर में इन दिनों सट्टा पट्टी का नाजायज धंधा खुले आम सम्राट चौक चंद्रपुर शहर परिसर में फरीद उर्फ गोली चला रहा है।आखिर यह फरीद है कौन यह बात पुलिस विभाग अच्छी तरह जानती है।यह वही फरीद है जिसे गोली के नाम से भी जाना जाता है जिसपे अनेक मामले भी दर्ज है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जब चंद्रपुर में दारूबंदी लागू थी, तब तो यह दारू का धंधा भी खुले आम चला रहा था और जबसे दारूबंदी हटी है तब से यह अनेक उल्टे धन्दे चला रहा है।जो की विशेष उल्लेखनीय है।
महकमे के कुछ कर्मियों को अपने विश्वास में लेकर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर यह सट्टा पट्टी का धंधा पंचशील वार्ड के सम्राट नगर चौक से चला रहा है। उसने सट्टा पट्टी का यह नाजायज धंधा चलाने के लिए पूरी एक टीम तैयार कर रखी है।पल पल की खबर रखने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को भी अपने पक्ष में कर रखा है ऐसा भी कहा जा रहा है।
यह फरीद हर एक को मीठी गोली, मीठी बोली के माध्यम से देता है और अपना मतलब निकाल लेता है।जिसके कारण कानून के लंबे हाथ उस तक नहीं पहुंच पा रहे है । यह बात परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
गरीबों की नौजवानों की जिंदगी को यह नर्क बनाने पे तुला हुआ है।कइयों की ज़िंदगी इस सट्टा पट्टी खेलने के चक्कर में बर्बाद हो रही है कई लोग कंगाल हो रहे है, और यह फरीद नाजायज सट्टा पट्टी का धंधा चलाकर काफी मोटी रक्कम जमा करता ही जा रहा है।
शीघ्र अति शीघ्र इस फरीद पर छापामार कारवाई करके उसे आड़े हाथों लिया जाए और उसे कानून के लंबे हाथों का अहसास कराया जाए! यह बात अब तो बुद्धिजीवी भी कर रहे है।
पुलिस विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस फरीद गोलीबाज पर कब तक की जाएंगी कारवाई यह सवाल इन दिनों काफी चर्चा में है।
चंद्रपुर के कर्तव्यनिष्ट अधिकारी सम्राट चौक शहर परिसर में खुले आम फरीद द्वारा चलाए जा रहे इस सट्टा पट्टी के धंधे को कब तक बंद करेंगे।इस ओर सभी की नज़र है।आगे आगे देखते हैं होता है क्या?























