Home चंद्रपूर जेष्ठ अधिवक्ता प्रशांत खजांची पर बधाईयों की बरसात!.
HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर, (वि. प्र.) : चंद्रपुर के सुप्रसिद्ध एवं ज्येष्ठ अधिवक्ता प्रशांत खजांची इनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर 27 नवंबर की सुबह से ही उनके निवास स्थान पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी अनेक चाहनेवालों ने उन्हें बधाईयां देकर लंबी उम्र की प्रार्थना की।
हालांकि विशेष बात यह है कि, ज्येष्ठ अधिवक्ता प्रशांत खजांची यह हमेशा से ही प्रचार प्रसार से कोसों दूर रहते है। लेकिन उनके चाहनेवालों को वो रोक नहीं पाते।
आज तो उनके चाहनेवालों ने मानों इनपर बधाईयों की बरसात ही कर दी ऐसा लग रहा था।
साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ के मुख्य संपादक सय्यद रमज़ान अली, व्यवसाई राजेंद्र दुदानी ने भी ज्येष्ठ अधिवक्ता प्रशांत खजांची जी से उनके निवास पर जाकर मुलाकात करके उनका शाल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत – सत्कार कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजसेविका सूर्या खजांची सह अनेक मान्यवर उपस्थित थे।
ज्येष्ठ अधिवक्ता प्रशांत खजांची यह एक ऐसे व्यक्तिमत्व के धनी है कि उनकी सादगी, उनके स्वभाव की हर कोई सराहना करता है।
वह स्पष्टवादिता में विश्वास रखते है और पारदर्शिता उनके व्यक्तिमत्व को निखरती है ऐसा कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा ! क्योंकि उनकी कथनी और करनी में समानता भी है, जो कि विशेष उल्लेखनीय है! 


*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*