===================================
नथवानी परिवार ने महाकाली मंदिर में करवाया सुंदरकांड पाठ
*चन्द्रपुर* ============================= दुर्गापुर सवांददाता- महाकाली मंदिर परिसर में रविवार के दोपहर में नथवानी परिवार की तरफ से भव्य सुंदरकांड पाठ करवाया गया। पिछले कई सालों से चली आ रही परंपरा की भांति साल के आखिरी रविवार को महाकाली मंदिर परिसर में नाथवानी परिवार की तरफ से कराए गए संगीतमय सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्याओं में श्रद्धालुओं पँहुचे। तुलसीदास रचित रामचरित मानस के सुंदर कांड का संगीतमय पाठ में उमाशंकर सिंह, जे के सिंह, नितिन माहेश्वरी, ब्रिजेशसिंह सेंगर, प्रकाश पांडेय, राजेंद्र पंपालिया, विनय श्रीवास्तव, दीपराज बाहेकर, आनंद झा, विजय शुक्ल, राजेश चह्वाण, दिनेश नथवानी सहित नथवानी परिवारों, रिश्तेदारों, दोस्तों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं भव्य सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित हुए।
गायकों के मधुर स्वरों और बैंजो, ढोलक, मंजीरा सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों के सुर ताल से हुए सुंदरकांड पाठ पर सैकड़ों श्रद्धालुओं खूब झूमें। बीच-बीच में श्रीराम, श्रीकृष्ण, शंकर भगवान, श्री हनुमान, माँ काली, श्रीगजानन महाराज के भजन ने श्रद्धालुओं का मन हर्षित कर दिया। उमाशंकर सिंह ने महा काली माता की महिमा पर ‘चंदपुर की मालकिन’ भजन को बड़े ही सुरीले और भक्तिमय अंदाज में ऐसे गाया कि मंदिर परिसर में बाहर से श्रद्धालुओं भी मंत्रमुग्ध हो गए। नितिन माहेश्वरी ने माँ की ममता पर ‘तुम कितनी अच्छी हो माँ’ पर आधारित गाना गाया तो श्रद्धालुओं मन ही मन माँ को याद करने लगे। सुरेश शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ का संचालन किया। अंत में आरती गायन हुआ पश्चात प्रसाद वितरण ततपश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया। ============================== *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* =========================== कार्यकारी संपादक :शशिकांत मोकाशे
*संपादक:- शशि ठक्कर, 9881277793, 9022199356*
*उपसंपादक:- विनोद येमलाल शर्मा, वरोरा। 9422168069*






















