वरोरा
हॅलो चांदा न्युज
वरोरा.(वि प्र) :- रोटरी क्लब वरोरा डिस्ट्रिक्ट ३०३० वर्ष २०२५_२०२६ का पदग्रहण समारोह दिनांक २ जुलाई २०२५ को वरोरा स्थित आलीशान सेलिब्रेशन हॉल में शाम ७ बजे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ज्ञानेश्वर शेवाले उपस्थित रहकर सभी रोटेरियंस को मार्गदर्शन करते हुए अनुमोदित किया। रोटरी के नए अध्यक्ष के रूप में योगेश डोंगरवार ने पदभार संभाला । राहुल पांवड़े सचिव एवं देवानंद गावंडे कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए। इनरव्हील क्लब वरोरा की अध्यक्षा प्राजक्ता डोंगरवार ने संभाली और संध्या बरई सचिव एवं पूजा गोठी कोषाध्यक्ष मनोनीत हुई। उसी प्रकार रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष पद पर पूर्वेश मुनोत तथा सचिव विक्की अगलावे एवं प्रज्वल तिवाड़े कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।इस अवसर पर रोटरी, इनरव्हील एवं रोटरेक्ट क्लब में नए मेंबर्स का प्रवेश भी किया गया। रोटरी के नए अध्यक्ष योगेश डोंगरवार ने अपने आगामी अध्यक्षीय कार्यकाल में काफी कुछ सामाजिक सेवा कार्य करने का मानस व्यक्त किया । उसी प्रकार डॉक्टर्स डे पर शहर के प्रमुख सेवाभावी डॉक्टर्स का सत्कार कार्यक्रम आयोजित करके अपने सामाजिक कार्य का शुभारंभ किया।सभी उपस्थित मेहमानों ने नव निर्वाचित पदा धिकारियों को अपने आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब एवं रोटरेक्ट क्लब के सभी पदा धिकारियों का सहयोग रहा।कार्यक्रम में शहर के गण मान्य नागरिक, पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।























