HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर.(वि. प्र.) :- चंद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रुद्रनारायण तिवारी को भाजपा कामगार मोर्चा का चंद्रपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
तिवारी सुधीर मुनगंटीवार के विश्वासु, और कटृर समर्थक माने जाते हैं,उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
रुद्रनारायण तिवारी चंद्रपुर शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे वर्षों से समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्य करते रहे हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही है।
इससे पहले तिवारी लगातार दो कार्यकाल तक भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।
इसके अलावा पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कामगार मोर्चा चंद्रपुर जिले में और अधिक सक्रिय होकर मजदूर वर्ग के हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेगा।
नियुक्ति के बाद रुद्रनारायण तिवारी ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे कामगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस नियुक्ति पर तिवारी ने अपने “गुरुवर्य”विकास पुरुष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, दमदार लोकप्रिय आ सुधीर का विशेष आभार माना है
इस नियुक्ति से जिला भर में सभी बहादुर कामगार साथियों में उत्साह देखा गया,तिवारी के उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं सभी बहादुर कामगार साथियों द्वारा किया जा रहा है
इस नियुक्ति पर विशेष कर आ सुधीर मुनगंटीवार भारत सरकार के माजी गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर, वरिष्ठ नेता चंदन सिंह चंदेल, भाजपा जिला कप्तान हरिष शर्मा, आ देवराव भोगडें, आ बंटी भांगरिया, आ करण देवतले, मथुरा प्रसाद पाण्डेय,कामगार मोर्चा प्रदेश महामंत्री अजय दुबे, महापौर संगीता खांडेकर,अतुल देशकर, संगठन महामंत्री रामजी लखिया, रामपाल सिंह, राजेंद्र गांधी,महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अल्का आत्राम, महिला मोर्चा महानगर जिला अध्यक्षा छबु वैरागडे,नम्रता ठेमसकर, आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दी है

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*























