Home
Home Breaking News यह सम्मान जयस व जयस छात्र संगठन के उन युवाओं को समर्पित,...

यह सम्मान जयस व जयस छात्र संगठन के उन युवाओं को समर्पित, जो समाज में क्रांति की अलख जगा रहे हैं

0
145

आज दिनांक 08 जून 2025, भोपाल में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग मध्यप्रदेश एवं अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय जे. एन. कंसोटिया साहब (IAS) एवं अजाक्स संगठन द्वारा हमें समाज हित में किए गए कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान केवल मेरा नहीं, यह हर उस जयस युवा का है जो अपने कर्तव्य, समर्पण और संघर्ष से समाज में नई चेतना और क्रांति का निर्माण कर रहा है।

हम अधिकारी, कर्मचारी, युवा, छात्र और सामाजिक जनों के साथ समन्वय बनाकर एक संगठित, सशक्त और स्वाभिमानी समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

 

यह सम्मान आप सभी जयस युवाओं को समर्पित है —

जिनकी आंखों में सपना है और सीने में जुनून।

जिनके कदम रुकते नहीं और आवाजें झुकती नहीं।

आप सभी को बधाई और क्रांतिकारी जोहार! ✊🏾🔥

 

एड. लोकेश मुजाल्दा

राष्ट्रीय अध्यक्ष — जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here